खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं/मांगों पर प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने तथा कर्मचारियों से वादा खिलाफी करने के कारण इस बार नगरीय निकाय के महापौर चुनाव में कर्मचारी वर्ग भी अपना प्रतिनिधि चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं ! नगरीय निकाय चुनाव में कर्मचारी प्रतिनिधि के चुनाव लड़ने को लेकर शहर से सटे एक फार्म हाउस में बस्तर जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हर चुनाव में प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी कर्मचारियों की मांगों/ समस्याओं के निराकरण की घोषणा पत्र जारी करती है, किंतु जैसे ही उस पार्टी की सरकार बनती है वह कर्मचारियों को भूल जाती है। जिससे कर्मचारी वर्ग में दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
दोनों राजनीतिक पार्टियों के प्रति कर्मचारियों के असंतोष को देखते बस्तर जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि कर्मचारियों की मांगों/ समस्याओं को सरकार के पटल पर प्रमुखता से रखने और उसके निराकरण के लिए कर्मचारी प्रतिनिधि का होना आवश्यक है। अतः 2025 को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में कर्मचारी वर्ग का अपना प्रतिनिधि होगा । आज की संपन्न बैठक में प्रमुखता राजपत्रित अधिकारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, कृषि विकास विस्तार अधिकारी संघ ,डिप्लोमा इंजीनियर संगठन, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, न्यायालय कर्मचारी संघ, प्रदेश शिक्षक संघ, शिक्षक फेडरेशन, डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, अनुदान प्राप्त शिक्षक संघ, बेवरेज स्टेट कॉरपोरेशन,वाहन चालक संघ, ग्रामीण चिकित्सक संघ, लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, राजस्व पटवारी संघ, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, बस्तर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, आश्रम छात्रावास अधीक्षक संघ, तथा अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।
कर्मचारी फेडरेशन के संभागिय अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने महापौर चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में कर्मचारी प्रतिनिधि के उम्मीदवार के रूप में तीन कर्मचारी नेताओं के नाम पर विचार विमर्श किया गया है। आगे दो-तीन बैठकों के बाद तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों से चर्चा उपरांत अंतिम नाम पर फैसला किया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

