खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तक ‘आओ बस्तर चलें’ का विमोचन आज रविवार काे स्थानीय सर्किट हाउस में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। वरिष्ठ पत्रकार करीमुद्दीन द्वारा लिखित यह पुस्तक बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना को इंगित करती है। चित्रकोट कुटुमसर के अलावा बस्तर में कुछ ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जहां अगर विभाग थोड़ा ध्यान दे तो वे भी देश विदेश स्तर पर मशहूर हो सकते हैं।
मंत्री केदार कश्यप ने किताब का अनावरण करते हुए उसमें प्रकाशित तस्वीरों और जानकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बस्तर से हूं किंतु कुछ जगह मैं खुद नहीं जा पाया हूं, लेकिन अब अवश्य वहां जाऊंगा। केदार कश्यप ने कहा कि सरकार पर्यटन को विकसित करने कृत संकल्पित है।
इस दाैरान वरिष्ठ पत्रकार एस. करीमुद्दीन ने पुस्तक के संबंध में बताया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, आलोक अवस्थी, पत्रकार गिरीश शर्मा, संजीव पचौरी, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र महापात्र, संतोष वर्मा, अर्जुन झा तथा हिंदसत के प्रधान संपादक दिलशाद नियाजी उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

