खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनतरई सड़क पारा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली आस्था केरकेट्टा अपनी सहेली के साथ शाम करीब 5 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली ने घटना की जानकारी गांववालों को दी, लेकिन समय पर कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं हो पाया।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। गोताखोर की अनुपलब्धता के चलते विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने साहस दिखाते हुए स्वयं तालाब में उतरकर बालिका के शव को खोज कर बाहर निकाला।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के परिवार और गांववाले गहरे सदमे में हैं। प्रशासन की प्रतिक्रिया घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे। समय पर गोताखोर की व्यवस्था न होना भी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

