खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में एक प्रधान आरक्षक के रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। शराब के अवैध परिवहन मामले में वाहन को राजसात नहीं करने के एवज में 50 हजार की डिमांड कर रहा है। वहीं, केस डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए 5 से 10 हजार की मांग कर रहा है। अब प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर 16 नवंबर को वायरल हुआ है। वीडियो में बिल्हा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू है। प्रधान आरक्षक शराब तस्करी में फंसे आरोपी की जमानत के लिए पेश आवेदन पर सुनवाई के दौरान डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए पांच से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है।
बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा का कहना है कि, प्रधान आरक्षक के रुपए की मांग करते हुए वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

