खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम चिलमा में हाथियों ने सो रहे दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में हाथियों का आतंक बरकरार है। सबसे ज्यादा दहशतजदा जंगल के समीप बसे गांवों में रहने वाले लोग हैं, जिनकी जान-माल को हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कुछ दिनों से राजपुर वन क्षेत्र में 43 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, वहीं धमनी वन क्षेत्र में भी 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग लोगों को जागरूक व सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

