#khabarworld24.com – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने नए कम्युनिकेशन सैटेलाइ (संचार उपग्रह) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह सैटेलाइट एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा. इस उपग्रह का नाम GSAT-N2 रखा गया है, जिसे GSAT-20 के नाम से भी जाना जाता है !
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) और एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स मिलकर जीसैट-20 संचार उपग्रह लॉन्च करेंगे। इसके लिए दोनों के बीच एक महत्त्वपूर्ण करार हुआ है। अगले सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के केप कैनावेरल से स्पेसएक्स अपने फॉल्कन 9 रॉकेट की मदद से इसका प्रक्षेपण करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास इतने समक्ष रॉकेट नहीं हैं कि वे 4,700 किलो वजनी जीसैट-20 उपग्रह का प्रक्षेपण कर सके, इसलिए इसरो ने स्पेसएक्स को चुना। उसके पास फॉल्कन 9 जैसा उन्नत रॉकेट है। इसमें कहा गया है कि ‘जीसैट-20’ पूरे भारत में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है। यह अगले 14 वर्षों तक काम करेगा।
पहले भी हो चुके हैं कई समझौते
इससे पहले भी इसरो और स्पेसएक्स के बीच कई बार वाणिज्यिक सहयोग हो चुके हैं, लेकिन नवीनतम समझौता बेहद खास है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया।
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़

