#khabarworld24.com – प्रदेश में भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान की डेडलाइन यूं तो खत्म हो गई है, लेकिन दिल्ली में 22 नवंबर को होने वाली बैठक के कारण अभी सदस्य बनाने का क्रम चल रहा है।
प्रदेश के दिग्गज सांसद विजय बघेल, संतोष पांडेय के साथ पहली बार सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल के साथ कुल 8 सांसद 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर सके हैं।
इनके खाते में दस हजार सदस्य भी नहीं हैं
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के खाते में पांच सौ से भी कम सदस्य है, उन्हें भी 20 हजार सदस्य बनाने थे। इसके साथ प्रदेश के एक दर्जन विधायक भी अपना दस हजार का लक्ष्य पूरा नहीं कर सके हैं।
इनमें राजधानी रायपुर के दो विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू भी शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने रायपुर प्रवास में इस 31लग खबर मामले में नाराजगी भी जताई थी। बाद वे एक बार लक्ष्य पूरा न करने वालों की ऑनलाइन क्लास भी ले चुके हैं !
सांसद दस हजार तक भी नहीं पहुंचे
■ प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने किया लक्ष्य पूरा
■ तोखन साहू, रूप कुमारी चौधरी और चिंतामणि महराज लक्ष्य पूरा करने वाले सांसद
■ पुरंदर मिश्रा लक्ष्य पूरा करने वाले राजधानी के पहले विधायक
■ लक्ष्य पूरा करने के लिए अब 22 नवंबर तक का समय
रायपुर के विधायक भी फिसड्डी
प्रदेश में भाजपा के 54 विधायक है। इनमें से • मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित 40 से ज्यादा विधायकों ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। करीब एक दर्जन विधायक अब भी अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए हैं। इसमें राजधानी रायपुर के भी दो विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू शामिल हैं। रायपुर उत्तर के विधायक पूरंदर मिश्रा ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़

