खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बस्तर के विकास के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में बस्तर के जनप्रतिनिधि को स्थान देने का कार्य किया था, ताकि बस्तर की समस्याओं से सीधे अवगत होकर जनप्रतिनिधि बस्तर के विकास की ओर गतिमान हो सके। लेकिन वर्तमान में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं, जिनका बस्तर की समस्याओं से दूर-दूर तक समझ नहीं है। उन्हाेने कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर के विकास के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर से जुड़े जनप्रतिनिधि को बनाया जावे।
सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कमिश्नर कार्यालय में आहुत की जाती थी, जिससे बस्तर विकास प्राधिकरण की गरिमा भी बनी रही और बैठकों में गंभीरता भी नजर आती थी। वर्तमान सरकार ने बस्तर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक करने में 11 महीने का समय लगा दिया और अब जब बैठक हो रही है तो वह बैठक शासकीय कार्यालय में न होकर चित्रकूट के रिसोर्ट में हो रही है, जिससे बस्तर विकास की गाथा तो दूर-दूर तक गढती नजर नहीं आ रही, यह जरूर प्रतीत हो रहा है कि
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि शहर के मेडिकल कॉलेज में सिटी स्केन की मशीनें पिछले 45 दिनों से बंद पड़ी है एक तरफ भाजपा जनजाति गौरव दिवस मना रही है। वहीं दूसरी ओर इस जनजाति के लोगों को इलाज के लिए तरस रही है, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आबंटित पैसे केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए जो पैसे आवंटित किए हैं। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदी होनी है, उसे खरीदी में हो रही लेट लतीफी का परिणाम बस्तर की जनता भुगतने को मजबूर है। आज अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का अंबार है, साय सरकार इन अनिमितताओं को तत्काल दूर करें। वहीं डीएमएफटी फंड बस्तर के संवर्गिन विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होता आया है, परंतु मोदी सरकार की नई डीएमएफ नीति बस्तर के विकास के लिए बाधा बन गया है। श्री मौर्य ने कहा वही आत्मानंद छत्तीसगढ़ की पूर्व की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए छत्तीसगढ़ के गरीब आदिवासी बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने की ठानी जिसका परिणाम यह है कि पूरे प्रदेश में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने की होड़ सी देखने को मिली, परंतु कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के द्वारा लाई गई योजना से भाजपाइयों की घृणित मानसिकता इस कदर बनी हुई है, की लगातार यह आत्मानंद स्कूलों की उपेक्षा कर रहे हैं। वहां चौक डस्टर तक के लिए फंड रिलीज नहीं कर रहे है, लगातार स्कूलों में मिलने वाली शासकीय सेवाओं को गिराने का कार्य कर रहे हैं, जो तत्काल बंद होना चाहिए।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

