खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के धर्मावरम में नए कैंप की स्थापना के बाद मोबाइल टावर तथा पामेड़ व धरमाराम के मध्य पड़ने वाले चिन्तावागु नदी पर पुल निर्माण का कार्य पूरा लगाया गया है। जिससे स्थानिय लोगों को मोबाइल सेवा के साथ आवागमन की सुविधा भी सुलभ हाेगी।
विदित हाे कि जिले का धर्मावरम नक्सलगढ़ के सबसे अंतिम छोर वाले इलाकों में से एक है। यहां निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया है, जिससे लोगों को नेटवर्क की सुविधा मिलेगी और वह डिजिटल इंडिया की मुहिम में जुड़ सकेंगे। वहीं इस क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मोबाइल टावर लगने का लाभ होगा। मोबाइल टावर लगने से लोगों में खुशी है, यहां रहने वाले लोगों को दूसरे जिलों और दूसरे शहरों में रहने वाले अपने सगे-संबंधियों से बात करने में दिक्कत नहीं होगी। इस इलाके में नए कैंप की स्थापना के बाद से पामेड़ एवं धरमाराम के मध्य पड़ने वाले चिन्तावागु नदी पर पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, इस पुल की शुरुआत जल्द हो सकती है। इसके साथ अब संचार सुविधा की सौगात से लोगों को फायदा होगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

