खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों को दुर्ग में निवासी आराेपी अनिल रावत के द्वारा जमीन खरीदने के साथ ही शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर 40 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग दिनों में बैंक के माध्यम से ठगी कर लिया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने ठगी के आरोपी अनिल रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बस्तर थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि बस्तर निवासी अरुण परिहार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनिल रावत उम्र 43 वर्ष निवासी स्मृति नगर दुर्ग जिला दुर्ग छग. के द्वारा अरुण परिहार को शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर बैंक के माध्यम से आरोपी के द्वारा उससे जमीन खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये व शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर 40 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग दिनों में बैंक के माध्यम से लिया गया, आरोपी के द्वारा ना ही अरुण को पैसा लौटाया और ना ही उसे सामान दिया गया, जिसके बाद अरुण ने इस मामले की रिपोर्ट बस्तर थाना में दर्ज कराया। आरोपी अनिल रावत के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज कर आरोपी का थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार पता तलाश की जा रही थी, आरोपी का पता चलने पर गिरफ्तार किया गया। थाना बस्तर में कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर ओ समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

