खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलााये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना गादीरास से जिला बल की पार्टी ग्राम जीरमपाल व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम जीरमपाल, चिंनापारा के जंगल से 1 संदिग्ध को सुरक्षा बलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम कवासी जोगा पिता कवासी देवा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भण्डारपदर थाना भेज्जी जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में कोंटा एरिया कमेटी में भण्डरपदर आरपीसी अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताये।
गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने की नीयत से 1 थैले में विस्फोटक सामग्री को छूपाकर रखना बताया। जिसके निशानदेही पर 5 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर लगभग 2.5 मीटर लगभग, 1 नग टिफिन, 1 नग इंजेक्शन सिरिंज, 14 नक्सल पर्चा को बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से आरोपी कवासी जोगा पिता देवा के विरूद्ध थाना गादीरास में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

