खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। नैला स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर उनके शिष्यों द्वारा नैला अग्रसेन भवन में गुरु को समर्पित सुंदर कांड पाठ का आयोजन 14 नवंबर को रखा गया था।स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अनेक शिष्यों ने इस सुंदरकांड में अपनी सहभागिता निभाई। प्रसाद वितरण किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी के सानिध्य में 14 नवंबर ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया गया गुरुवार को महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज को नमन करते हुए उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे शिष्यों कहा कि गुरूदेव दरिद्र नारायण सेवा को हमेशा संकल्पित रहे। उन्होंने निर्धन, असहायों की सेवा को प्राथमिकता दी और लगातार इस क्षेत्र में कार्य करने की लोगों को प्रेरणा देते रहे। परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज महा निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर देवी संपद मंडल के परम अध्यक्ष क्षेत्रीय ब्रह्मिनिष्ट अनंत श्री विभूषित परमहंस परिब्राज काचार्य स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज ने शरीर त्याग दिए थे। उनके पुण्यतिथि के अवसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया था।
ज्ञात हो की परम श्रद्धेय परमहंस स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी ने 27 वर्ष पहले बिलासपुर में प्रथम यज्ञ की शुरुआत की थी उसके उपरांत प्रति एक वर्ष उन्हें देश के कई जगह में यज्ञ पूर्ण किया। अंबिकापुर में सहस्त्र चंडी यज्ञ का अनुष्ठान उन्होंने ही किया था। जिससे इस क्षेत्र में शिष्यों की अतिरिक्त यदि अन्य लोगों का बहुत ज्यादा महाराज जी से लगाव हो गया था। उन्होंने शुरू से ही सेवा परोपकार अध्यात्म एवं शिक्षा पर जोर दिया। उनके इन्हीं सेवा प्रकल्पों से प्रभावित होकर हजारों लोगों ने उनसे गुरु दीक्षा ली और उन्हें अपना गुरु बनाया अपने ओजस्वी प्रवचन व सेवा की निष्काम पूजा से स्वामी जी ने अपने शिष्यों को के हृदय में एक ऐसा स्थान बनाया जो कभी खत्म नहीं हो पाएगा।
उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य वनवासियों का सामूहिक विवाह रहा, जिससे प्रेरणा लेकर कई राज्यों की सरकार ने भी सामूहिक विवाह करवाया। अमरकंटक में हुए अति रुद्र महायज्ञ पूरे नर्मदा क्षेत्र का सबसे बड़ा यज्ञ माना जाता है। महाराज जी साक्षात शिव थे वह बड़े त्यागी ज्ञानी महापुरुष थे विगत 50 वर्षों से अनवरत दैनिक रुद्राभिषेक किया करते थे उनकी करुणा उनकी उदारता का कोई जवाब नहीं थे वह ऐसे ब्रह्मानिष्ठ वितराजी महापुरुष थे। बाहर से कठोर और भीतर से कोमल स्वभाव के थे। अमीर गरीब सबके साथ एक समान व्यवहार किया करते थे। पूरे भारतवर्ष में ऐसे महापुरुष थे जो ब्राह्मणों का बहुत सम्मान किया करते थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

