खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मसीही समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मिलकर ब्लेस बस्तर के कार्यक्रम के संबंध में चर्चा किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि पूर्व में 8, 9 एवं 10 नवम्बर को जो कार्यक्रम प्रस्तावित था, उस कार्यक्रम के संबंध में लगे रिट पिटीशन पर उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय सुरक्षित रखा गया है, उक्त निर्णय का सम्मान करते हुए मसीह समाज ने न्यायालय के आदेशानुसार ही भविष्य में कार्यक्रम के बारे में निर्णय लेने की बात कही।
समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि जो भी आदेश न्यायालय एवं जिला प्रशासन का होगा उसके अनुरूप ही समाज कार्य करेगा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि कार्यक्रम नहीं होने के विरोध स्वरूप मसीही समाज के लोग आंदोलन करेंगे या प्रदर्शन करेंगे। जिस बात का मसीही समाज पूर्णतः खंडन किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मसीही समाज शांतिप्रिय समाज है एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है। कुछ लोगों द्वारा समाज के नाम पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जो सर्वथा अनुचित है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

