खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू आज मुंगेली जिले के दौरान लोरमी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पं. सागर मिश्रा से कथा श्रवण किया कर आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लोरमी के मानस मंच में श्री राम कथा का आयोजन हुआ है, जो नगर के लिए बड़े गर्व की बात है। यहां के युवा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, यह सच में प्रेरणादायक है।
इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए मानस मंच समिति को अपने सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से मंच के भवन को और सुंदर तथा सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का और बेहतर आयोजन किया जा सके।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

