खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही संवेदनशील खरीदी केंद्रों में एसडीएम के माध्यम से निगरानी रखें। उन्होंने शहर के कांजी हाऊस में घुमंतुक पशुधन को रखने की क्षमता बढ़ाने या नए कांजी हाऊस स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कांजी हाऊस पशुओं हेतु चारा, नैपियर घास की और पैरा व्यवस्था करने कहा। साथ ही जिलों में सीएसआर-डीएमएफटी मद से काऊ कैचर की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पशुधन विकास विभाग के द्वारा गौशाला या कांजी हाऊस में नैपियर घास उगाने की पहल किया जा सकता है। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार जिलों में गौ अभ्यारण्य के लिए जमीन चिंहाकन जल्द करने के लिए कहा। मुख्य सड़क मार्गों में दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में कांजी हाऊस का नोटीफिकेशन जरूर करवाएं। साथ ही एनएमडीसी के टाउनशीप एरिया में पशुओं के लिए गोठान बनाने के पहल करवाएं। रोड सेफ्टी के तहत हेलमेट जागरूकता रैली, नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करने जैसे नवाचार करें।
कमिश्नर डोमन सिंह ने सड़क दुर्घटना आवारा एवं घुमन्तुक पशुओं के नियंत्रण, जिले में कितने नवीन कांजी हाऊस एवं कितने पशु रखने की क्षमता स्वीकृत किये गये है, जिले में नगरीय क्षेत्र में कितने नवीन काऊ कैंचर स्वीकृत किये गये हैं, जिले में सड़क के किनारे पशुओं को रखने के लिए नरेगा से कितने स्थानों पर समतलीकरण के कार्य स्वीकृत किये गये है की जानकारी ली गई। इसके अलावा रोड सेफ्टी के नियंत्रण पर कार्यवाही,सड़क पर आवास एवं घुमन्तुक मवेशी से दुर्घटना को प्रभावी नियंत्रण के लिए तैयार किये गये कार्य योजना पर चर्चा किया।
इसके अलावा खरीफ फसल 2024 में धान खरीदी की तैयारी के तहत विगत वर्ष संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में नियुक्त कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर कर्मचारियों को बदले जाने की अघतन जानकारी और पीडीएस में उपलब्ध बारदानों की स्थिति का संज्ञान लिया। बैठक में बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता वर्ष 2024 में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के तहत पंजीयन के विरूद्ध भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या पर भी चर्चा किया गया। कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि धान कटाई के कारण कई जगहों पर खिलाड़ी खेल गतिविधि में कम शामिल हुए हैं, इस हेतु सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों की सहभागिता अधिक से अधिक हो, इसके लिए प्रयास करें। इस अवसर पर कलेक्टर बस्तर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

