खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने अब गुंडा-बदमाशों पर सख्ती दिखाई है। शहर के 4 हिस्ट्रीशीटर की कुंडली निकालकर जिलाबदर के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिस पर कलेक्टर ने इन बदमाशों को 6 महीने के लिए जिलाबदर किया है। सभी बदमाश जिले की सीमा से लगे 6 जिलों में भी नहीं रह सकेंगे।
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर के साथ ही जिले के आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। अवैध गतिविधियों में लिप्त ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी थानों को बदमाशों की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मारपीट, गुंडागर्दी और रंगदारी करने वाले बदमाशों की कुंडली बनाने के लिए भी कहा है। ताकि, उनका आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।
एसपी सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में चार बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने कलेक्टर के पास प्रतिवेदन भेजा गया था। प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने जिलाबदर का आदेश जारी किया है। सभी बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। उनकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हो रहा था।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

