खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत के 1.5 लाख विद्यालय में से चुने गए 1000 सर्वश्रेष्ठ प्राचार्याें में छत्तीसगढ़ बस्तर जिले के एकलव्य विद्यालय कोड़ेनार के प्राचार्य जी.शिवा रेड्डी का चयन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य पुरस्कार के लिए चयन होने पर एकलव्य विद्यालय कोड़ेनार के प्राचार्य जी.शिवा रेड्डी से आज गुरूवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने आवास पर भेंट कर बधाई देते हुए प्रदेश और शिक्षा क्षेत्र के लिए इसे गर्व की अनुभूति और अहम उपलब्धि बताई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्राचार्य जी.शिवा रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सभी विद्यालय के लिए एक अच्छा प्राचार्य होना एक अच्छी शिक्षा और समाज के लिए बहुत जरूरी होता है। उन्हाेने कहा कि यह सम्मान केवल जी.शिवा रेड्डी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की अनुभूति है। सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य का सम्मान मिलना इनका शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और निरंतर योगदान को प्रदर्शित करता है। प्राचार्य जी.शिवा रेड्डी के परिवारजनों में भी खुशी का माहौल है, प्राचार्य के बड़े भाई ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे परिवार के लिए यादगार पल बताया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

