खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज 14 नवंबर गुरुवार से धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम आज गुरुवार 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है।
इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पल्ली में स्थित धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दाैरान विधायक किरण देव ने खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और टोकन कटाने पहुंचे किसानों से मुलाकात की और कहा कि शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। उन्हाेने सभी किसानों से आह्वान करते हुए बिचौलियों से दूर रहने की अपील की।
उन्हाेने कहा कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान का वजन किया जाएगा। शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानाें काे मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। उन्हाेने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से न केवल किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा बल्कि बस्तर का किसान आर्थिक रूप से सशक्त भी होंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

