खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में साढ़े तीन महीने के मासूम की लाश मिली है। नवजात एक सुनसान खंडहर में झाड़ियों के बीच पड़ा था। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मोतीलाल नगर के किसी राहगीर ने सूचना दी। यहां खंडहर के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच में नवजात की लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की उम्र साढ़े 3 महीने है। किसी महिला ने नवजात को जन्म के बाद जानबूझकर इस जगह पर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से महिला की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

