खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत तोयलंका में आज गुरूवार काे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
शिविर में जिला स्तरीय विभिन्न विभाग जैसे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुधन विभाग, महिला में बाल विकास विभाग, क्रेडा विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, जिला सहकारी समिति समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग, रेशम विभाग, अग्रणी बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिविर स्थल में आए ग्रामीण को अवगत कराया। शिविर स्थल में लगभग 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसका कुछ प्रकरणों का तुरंत निदान किया गया और बाकी प्रकरणों को संबंधित विभाग के माध्यम से निराकरण हेतु संबंधित विभाग को दिया गया है।
शिविर दूरस्थ एवं पहुंच विहीन अंचल में होने के कारण ग्रामीण जनों के लिए काफी फायदेमंद रहा, ग्रामीण जन इस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ लेकर विभिन्न विभाग के योजनाओ का लाभ लिए। जिला प्रशासन का यह अभिनव पहल ग्राम के हर एक व्यक्ति के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है। शिविर में जनपद पंचायत सीईओ पंकज अंगारे एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

