खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E812 में बम की सूचना मिली है, जिसके बाद तत्काल विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया है। वहीं आईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच फ्लाइट की जांच में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, विमान में 187 यात्री और 6 क्रू स्टाफ मौजूद थे। इन सभी की सुरक्षा के मद्देनजर विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जांच पूरी होने और सुरक्षित अपने निर्धारित स्थान पर जाने का इंतेजार कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि बम की सूचना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई और फ्लाइट की पूरी जांच की जा रही है। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

