khabarworld24.com – कनाडा की शह से खालिस्तानियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी देने लगे हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। वीडियो में पन्नू ने कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी थ्रेट दिया है।
पहले भी धमकी दे चुका है खालिस्तानी पन्नू
\ऐसा नहीं है कि पन्नू ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई धमकी दी है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की बात कही थी। पन्नू ने कहा था कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर
एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है !
क्या कहा पन्नू ने वीडियो में
सिख फॉर जस्टिस नामक आतंकी संगठन के चीफ पन्नू ने जारी विडियो में कहा, 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। पन्नू ने आगे कहा, हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। पन्नू के वीडियो में पीएम मोदी की अयोध्या राम मंदिर में प्रार्थना करते हुए तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

