khabarworld24.com – रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को अब तीन साल होने वाले हैं। हालांकि, दोनों ही तरफ से जबरदस्त हमलों का दौर जारी है। इस बीच यूक्रेन ने रविवार को मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। बताया गया है कि कीव की तरफ से रूसी राजधानी में 32 ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया। इसके चलते शहर के तीन एयरपोर्ट्स को बंद कराना पड़ा और यहां आने वाले विमानों को दूसरे स्थानों पर लैंडिंग के लिए भेजना पड़ा। रूस ने कहा है कि उसने मॉस्को की तरफ आ रहे सभी 32 ड्रोन्स मार गिराए। यह ड्रोन्स मॉस्को क्षेत्र के रैमेन्सकोय और कोलोमेन्स्की जिले को निशाना बनाने आए थे। इनके निशाने पर दोमोदेदोवो शहर भी था, जहां मॉस्को का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।
रूस पर पहले भी हमला
मॉस्को और इसके आसपास के क्षेत्र में रूस की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा रहता है। ऐसे में यूक्रेन के ड्रोन हमले भी इसी तरफ ज्यादा केवित रहे हैं। केमलिन से कुछ ही दूरी पर स्थित मॉस्को का रेमेन्सकोय जिले में सितंबर में यूक्रेनी ड्रोन्स का हमला हुआ था। तब यूक्रेन ने 20 ड्रोक्स भेजे थे, जिन्हें रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

