khabarworld24.com – अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के जीतते ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क पर पैसों की बरसात होने लगा। हर दिन उनकी नेटवर्थ में जोरदार उछाल आ रहा है और इसके चलते मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में मस्क की संपत्ति 17.4 अरब डॉलर या करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 17.4 अरब डॉलर के ताजा उछाल के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 314 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

