खबर वर्ल्ड 24-बालकृष्ण साहू देश-विदेश। अमरीका के चुनाव अभियान में प्रति जैसी वैमनस्यता और घृणा इस बार दिख रही है वैसी पहले नहीं देखी गई। मर्यादा की सारी गरिमाएं टूट रही हैं। रविवार को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन रैली में ट्रंप के मंच से प्रवासियों के बारे में घोर नस्लवादी टिप्पणियां की गई। कॉमेडियन हिंचक्लिफे ने तो इसी मंच से यहां तक कह दिया कि जो पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रही है, उसने अपना कैरियर प्रॉस्टीट्यूट की तरह शुरू किया। ट्रंप ने इसी मंच से कहा, कम अक्ल कमला हैरिस सिर्फ चेहरा हैं। उनके पीछे हैं घोर वामपंथी बदमाश। ट्रंप ने कहा, वे सत्ता में आए तो अपराधियों और प्रवासियों को अमरीका में घुसने से रोकेंगे। महंगाई पर लगाम लगाएंगे।
40 सालों से 10 में 9 चुनाव परिणामों का पूर्वानुमान सटीकता से लगानेवाले अमरीकन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलन लिक्टमैन ने पिछले दिनों चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इस बार के चुनाव में जैसी घृणा है, वैसे कभी नहीं देखी।
ट्रंप को वोट देना महिलाओं के खिलाफ वोटः मिशेल ओबामा ट्रंप
चुनावी लड़ाई में सबसे अहम मुद्दे महिला, स्वास्थ्य, प्रवासी और अर्थव्यवस्था बन कर उभरे हैं। वामला को जहां महिला और स्वास्थ्य के मुद्दे पर अधिक समर्थन मिल रहा है, वहीं ट्रंप को प्रवासी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर गतदाताओं का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। रविवार को मिशिगन में एक रैली में अमरीका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पुरुषों से अमरीका की पहली गहिला राष्ट्रपति बनाने के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की। मिशेल ने कहर, ट्रंप चुनाव जीते तो आपकी बेटी, आपकी मां, हम महिलाएं आपका शिकार बन जाएंगी। ट्रंप को वोट महिलाओं के खिलाफ वोट होगा।
हैरिस में है कम बुद्धि, सुनकर ट्रंप समर्थकों ने बजाईं तालियां
ट्रम्प ने रविवार को अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक गेडिसन स्क्वायर गार्डन में रैली की, जहां एलन मस्क समेत कई हस्तियां मंच पर गौजूद रहीं। ट्रंप ने कहा, वह चुनाव जीतते हैं तो अवैध आव्रजन को रोकेंगे तथा प्रवासियों को निर्वासित करेंगे। ट्रंप ने प्रवासियों को क्रूर और खूनी अपराधी बताया। ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति बनने पर वह अमरीकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन कार्यक्रम शुरू करेंगे और में हर उस शहर और कस्बे को बचाऊंगा जिस पर आक्रमण किया गया है और जिसे प्रवासियों ने जीत लिया है। ट्रम्प ने हैरिस को बहुत कम बुद्धि वाला व्यक्ति बताया, जिस पर उनके समर्थकों ने तालियां बजाई।

