खबर वर्ल्ड 24 इंडिया-नई दिल्ली । अमेरिका व ताइवान के बीच दो अरब डॉलर के हथियार समझौते से चीन बौखला गया है। उसने अपने लड़ाकू विमानों व युद्धपोतों को ताइवान की ओर भेजा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने रक्षा सौदे की निंदा कर अमेरिका से ताइवान को हथियार देना बंद करने व ताइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता को कमजोर करने वाले कदम रोकने को भी कहा है।
अमेरिका व ताइवान के बीच हुए दी अरब डॉलर के हथियार समझौते से चीन बौखला गया है। उसने जवाबी उपाय करने का संकल्प लेते हुए अपने लड़ाकू विमानों व युद्धपोतों को ताइवान की ओर स्वाना किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शनिबार देर रात एक बयान में कहा कि बीजिंग इस रक्षा सौदे की कड़ी निंदा के दूता से विरोध करता है।
चीन ने अमेरिका के समक्ष शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। उसने अमेरिका से ताइवान को हथियार देना बंद करने व इवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कमजोर करने वाले कदमों को रोकने का आग्रह किया। बता दें कि चीन ने पिछले वर्षों में ताइवान के इर्द गिर्द अपनी सैन्य गतिविधियों को बड़ा दिया है। वह ताइवान को अपना हिस्सा बताता है, जबकि ताइवान सरकार इसे खारिज कर देश को स्वायतशासी व संप्रभु राष्ट्र बताती है। एजेंसी ANI

