खबर वर्ल्ड न्यूज़ देश-विदेश ! भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा ने कहा कि कनाडा ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा है। कनाडा में खालिस्तानी समर्थक भारतीय नहीं, कनाडाई नागरिक हैं, जिन्होंने संजय वर्मा खालिस्तान को एक आपराधिक व्यवसाय बना दिया है। हाल ही में कनाडा से भारत वापस बुलाए गए उच्चायुक्त ने कहा, कनाडा खुद को एक लोकतांत्रिक देश बताता है लेकिन उसका व्यवहार बेहद गैर पेशेवराना है।
मुट्ठी भर लोगों का समर्थन पाने के लिए त्रूदो सरकार ने द्विपक्षीय संबंधों को काफी चोट पहुंचाई है। वहां की जांच एजेंसी ने हमारे साथ पूछताछ में गलत व्यवहार
किया, जो कूटनीति नहीं होता है। खालिस्तान के नाम पर नशा और बंदूक की तस्करी… वर्मा ने कहा, खालिस्तान के नाम पर उसके समर्थक मानव तस्करी, नशीले पदार्थ और बंदूकों की तस्करी कर रहे हैं। वे गुरुद्वारों के जरिये से बहुत पैसा कमाते हैं और इस पैसे का कुछ हिस्सा गलत कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। मुट्ठी भर खालिस्तानी खतरनाक हैं।
ओटावा। कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। उनकी लिबरल पार्टी के सांसद पार्लियामेंट हिल पर जुटे और बंद कमरे में हुई बैठक में त्रूदो से बात की। त्रूदो लगातार दबाव में हैं।
असंतुष्ट लिबरल सांसदों ने त्रूदो को 28 अक्तूबर तक अपना भविष्य तय करने का अल्टीमेटम (समय सीमा) दिया है। समय सीमा की नाकामी पर दुष्परिणाम की चेतावनी भी दी। सांसदों ने अपनी चिंताओं को सीधे पीएम तक पहुंचाने को एक मंच के रूप में काम किया है।

