khabarworld24.-रायपुर। नक्सल ऑपरेशन पर आज दिल्ली में अहम बैठक हुई। जिसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आदरणीय गृह मंत्री जी, निश्चित ही आपके इस आग्रह से नक्सल गतिविधियों में लिप्त युवा बंदूक छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। मेरा भी प्रदेश के युवा, जो नक्सल गतिविधियों में लिप्त हैं, उनसे आग्रह है कि नक्सलवाद से किसी का भला होने वाला नहीं है, इसलिए हिंसा छोड़ मुख्य धारा से जुड़कर समाज के विकास में सहभागी बनें।
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नक्सल पुनर्वास नीति और बस्तर के सुदूर अंचलों के समुचित विकास के लिए लिए नियद नेल्लानार योजना संचालित है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की प्रगति के लिए हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आदरणीय गृह मंत्री जी आपके इस विश्वास के लिए सहृदय आभार। आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और निरंतर सफलता हासिल कर रही है, जिससे हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति संकल्पबद्ध है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत

