भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे पद्मश्री अवॉर्डी दुर्गाबाई से मुलाकात के लिए जाएंगे। भोपाल स्थित कोटा सुल्तानाबाद स्थित पुराने थाने के पीछे निज निवास पर पहुंचेंगे। सुबह 11:05 बजे रविंद्र भवन में होने वाले अखिल भारतीय शिक्षा भूषण सम्मान समारोह में उपस्थित होंगे। दोपहर 1:30 बजे भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया गोविंदपुरा में कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 6:55 बजे भोपाल से नई दिल्ली जाएंगे। दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। वे दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
Trending
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञान शाला
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

