रतलाम। जिले की पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 3 करोड़ रुपए की एम.डी ड्रग्स बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी ताल थाना क्षेत्र के निपानिया लीला गांव से की गई है। यह प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी एम.डी ड्रग्स बरामदगी मानी जा रही है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि मुंबई के चार आरोपी, रतलाम आकर ड्रग लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते दबोच लिया। इन आरोपियों के तार नशे के बड़े रैकेट से जुड़े होने की संभावना है।
एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने शुक्रवार दोपहर एक पत्रकार वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के चार आरोपी ट्रेन से नागदा पहुंचे थे और जावरा से माल लेकर वापस नागदा से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे थे। ये आरोपी परिवार को साथ लेकर आए थे ताकि शक न हो। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निपानियालीला गांव और दूध तलाई चौराहे के पास यात्री प्रतिक्षालय पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 करोड़ रुपये की एम.डी ड्रग्स बरामद की।
पकड़े गए आरोपियों में सबा उर्फ फकरून्निशा पति नदीम शेख, मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख, सुल्तान अहमद पिता अलीजरार पाशा और सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन शामिल हैं, जो सभी मुंबई के निवासी हैं। उनके कब्जे से 3 किलो एम.डी ड्रग्स और 1 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 5 हजार रुपये है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने 5 दिन का रिमांड लिया है ताकि मामले में और भी खुलासे हो सकें। पुलिस रतलाम के सप्लायर की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि ड्रग्स की सप्लाई किस-किस को की गई थी। मुंबई के अलावा, आरोपियों के तार राजस्थान और मंदसौर से भी जुड़े हो सकते हैं।
एसपी ने यह भी बताया कि जांच का मुख्य फोकस रतलाम और मुंबई के कैरियर्स और सप्लायर्स पर है। यह भी देखा जा रहा है कि एम.डी ड्रग्स रतलाम में बन रही है या किसी और जगह से लाकर यहां से मुंबई भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

