नई दिल्ली। ऐसा आपके साथ भी कई बार हुआ होगा कि अचानके से नस पर नस चढ़ने लग जाती है। ये काफी आम है और ज्यादातर पैरों में होती है। लेकिन ये शरीर के किसी अन्य हिस्से में भी हो सकती है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि, ऐसा क्यों होता है इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे। आइए जानें किन कारणों (Nas Chadhana ke Karan) से नस चढ़ने की समस्या होती है।
आमतौर पर नस पर नस चढ़ने के पीछे कोई गंभीर वजह नहीं होती और ये थोड़ी देर में खुद ही ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन ये काफी परेशान करने वाला हो सकता है और कई बार इसके पीछे कोई गंभीर वजह भी हो सकती है। इसके कारण काफी असहज महसूस होता है। इस दौरान मांसपेशियों में अचानक से दर्द, मांसपेशियों का सख्त हो जाना, कंपन होने लगती हैं।
नस चढ़ने के कारण
* पानी की कमी- शरीर में पानी की कमी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव होता है और ऐंठन हो सकती है। इस वजह से नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।
* इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी- मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स की कमी की वजह से भी नस चढ़ने की परेशानी हो सकती है।
* प्रेग्नेंसी- गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी पैरों की नस चढ़ने की परेशानी हो सकती है।
* ज्यादा एक्सरसाइज- ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से भी नस पर नस चढ़ सकती है। खासकर अगर ज्यादा इंटेंस वर्कआउट किया गया हो।
* हीमोग्लोबिन की कमी- हीमोग्लोबिन की कमी यानी एनीमिया की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इसके कारण अक्सर नस चढ़ने की समस्या हो जाती है।
* दवा का असर- कुछ दवाओं, जैसे स्टेरॉइड्स के कारण भी नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।
* स्वास्थ्य समस्याएं- थायरॉइड, किडनी डिजीज, डायबिटीज या नर्व्स से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से भी नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।
* गलत पोश्चर में बैठना- गलत पोश्चर में बैठने या खड़े होने से भी पोश्चर बिगड़ सकता है।
कैसे बच सकते हैं नस चढ़ने की समस्या से?
* पानी पिएं- शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए सिर्फ सादा पानी नहीं, जूस और नारियल पानी भी पी सकते हैं, ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो।
* हेल्दी डाइट- अपनी डाइट में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम से भरपूर फूड्स खाएं।
* गर्म पानी से सिकाई- नस चढ़ने पर उस हिससे की हल्के हाथों से गर्म पानी से सिकाई करें। इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और नसों की ऐठन दूर होती है।
* तेल मालिश- हल्का गर्म तेल मालिश करने से भी नस चढ़ने की समस्या दूर हो सकती है।
* अगर नस पर नस चढ़ जाए, तो हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जाएं। ऐसा करने से ये जल्दी ठीक हो जाता है।
अगर ये परेशानी बार- बार होती रहती है, तो डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

