खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गंगालूर से डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान से वापस आने के दौरान नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए तीन संदिग्ध व्यक्ति देखे गए, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम निवासी गायता पारा मुनगा थाना गंगालूर एवं लखन कुंजाम पिता स्व. हुंगा कुंजाम निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर बताया, पकड़े गए तीनाें संदिग्धाें के कब्जे से विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया गया। इनके विरूद्ध थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई उपरांत आज न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

