खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया के आयोजन समितियों की रविवार की शाम एसपी रजनेश सिंह ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आयोजन के दौरान परंपराओं का ध्यान रखने कहा। साथ ही किसी भी तरह के अभद्र गानों और नृत्य का प्रदर्शन को रोकने निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को उच्च न्यायालय और शासन की ओर से गाइड लाइन की जानकारी दी।
प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी होगी कि वह यातायात को सुगम और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखें। कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगाें की वालंटियर के माध्यम से पहचान कर कार्यक्रम में प्रवेश न दिया जाए।
बैठक में एएसपी उमेश कश्यप, सिविल लाइन सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी व शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

