खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में मामूली विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने धरदबोचा है, यह पूरा मामला थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम केसेकेरा का है, जहां 28 सितम्बर 2024 को ग्राम कसेकेरा के मृतिका का भाई के द्वारा फोन पर सूचना दिया कि ग्राम कसेकेरा में मेरी बहन हेमबाई ध्रुव की हत्या हो गया है, जिसमे आरोपी गोविंद राम ध्रुव के द्वारा अपनी पत्नि मृतिका हेमबाई ध्रुव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को आपसी विवाद के आधार पर छाती में बैठकर गला दबाकर हत्या कि घटना को अंजाम दिया है।
सूचना पर छुरा थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग इंटीमेशन, देहाती नालसी लेकर मामले में आरोपी गोविंद राम ध्रुव पिता स्व० हेमकुमार ध्रुव उम्र 34 वर्ष, निवासी कसेकेरा, को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा अपराध कमांक 186/2024 धारा 103 बीएनएस० का अपराध दर्ज किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि दिलीप मेश्राम के नेतृत्व में सउनि मोहन सिंह ठाकुर, प्रआर 123 कृष्ण कुमार गिलहरे, प्रआर 233 जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर 261 लक्ष्मण चन्द्रवंशी आर0 558 अखिलेश वैष्णव, आर 580 रिज़वान क़ुरैशी आर 441 डिगेश्वर साहू, डीएसएफ 2009 राजकुमार मरकाम, मआर० 500 शाशी कौशिक, आर0 630 अवध पटेल, की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी- आरोपी गोविंद राम ध्रुव पिता स्व० हेमकुमार ध्रुव उम्र 34 वर्ष, निवासी कसेकेरा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छग
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

