खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। जिसके तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 2 लाख के इनामी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य कुरामी कोसा पोरदेम ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के सामक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण् कर दिया है।
विदित हाे कि दंतेवाड़ा जिले में अब तक लोन वर्राटू अभियान के तहत 198 इनामी सहित कुल 873 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली कुरामी कोसा को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपए की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। समाज में पुनर्वासित करने के प्रोत्साहन आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

