खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी के नवाचारी किसान लीलाराम साहू की बैगन की पारंपरिक किस्म ‘निरंजन भाटा’ को पौध किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार के तहत सबसे लंबे बैगन के रूप में रजिस्ट्रेशन और पेटेंट प्रदान किया गया है। यह एक देशी किस्म है, जिसे लीलाराम साहू के पिता, निरंजन साहू ने वर्षों से संचित किया है।
इस बैगन की लंबाई 2 से 2.5 फीट तक होती है और लीलाराम साहू के अनुसार, यह विश्व की सबसे लंबी बैगन प्रजाति है, जो लगभग 3 महीने में फसल तैयार कर देती है। यह बैगन खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है। जिसमें बीज की मात्रा कम होती है। इसमें पानी की मात्रा भी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आलू या अन्य सब्जियों की तरह यह आसानी से पक जाता है। दक्षिण भारत में इसका उपयोग सांबर बनाने में किया जाता है, जहां यह आसानी से घुल जाता है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

