खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मन की बात सुन रहे है। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। आमतौर पर ये धारणा है कि जब तक चटपटी और नकारात्मक बातें ना हों तब तक उन्हें तवज्जो नहीं मिलती हैं। लेकिन मन की बात ने ये साबित किया कि लोगों को पॉजिटिव बातें पसंद आती हैं।
पीएम ने कहा कि मन की बात मेरे लिए ऐसी है, जैसे मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करना। पीएम ने कहा कि मन की बात को घर-घर तक पहुंचाने वाले लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज का एपिसोड भावुक करने वाला है। पीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले ‘मन की बात’ का प्रारंभ 3 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और ये कितना पवित्र संयोग है, कि इस साल 3 अक्तूबर को जब ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। उन्होंने कहा कि मेरा मन भी तभी गर्व से भर जाता है, जब मैं ‘मन की बात’ के लिए आई चिट्ठियों को पढ़ता हूं।
पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को देश की 22 भाषाओं के साथ 12 विदेशी भाषाओं में भी सुना जा सकता है। मुझे अच्छा लगता है जब लोग ये कहते हैं कि उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को अपनी स्थानीय भाषा में सुना। कार्यक्रम पर आधारित एक क्विज कंपटीशन भी चल रहा है, जिसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। https://Mygov.in पर जाकर आप इस कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं और ईनाम भी जीत सकते हैं।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

