खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासतकाालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के लिए इस वर्ष 8 चक्कों के रथ का निर्माण हो रहा है। बस्तर दशहरा के रथ निमार्ण करने वाले काष्ठ कारीगरों के अलावा परंपरागत रुप से लोहार भी अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। नार फोडऩी रस्म को लेकर मान्यता है कि जंतरवाही पर बने औजार से पूजा विधान के बाद नवनिर्मित दुमंजिला रथ के पहियों के बीच में एक्सल के लिए छेद कर नार फोडऩी रस्म पूरा किया गया। मान्यताओं के अनुसार नारफोडऩी से तात्पर्य नाल काटने से है। जिस प्रकार नवजात शिशु के जन्म के बाद नाल काटी जाती है। इस रस्म में रथ के पहिए पर लोहे के औजार से छेद किया जाता है, जिस पर एक्सल लगाया जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्मित रथ का जन्म होगा या रथ आकार लेने लगेगा। आज शनिवार काे नार फोडऩी रस्म के साथ ही जंतरवाही की पूजा कर लोहार भी अपना काम शुरू कर दिये। लोहार के मुखिया भागीरथी ने बताया कि सिरहासार भवन के ठीक बगल में स्थित पवित्र पत्थर की पूजा की जाती है। इसके बाद लोहा तपाने के लिए भट्टी लगाया जाता है।
लोहार के मुिखया भागीरथी ने बताया कि रथ के विभिन्न अंगों को जोडऩे के लिए स्थानिय बोली में आड़बाधन, जोड़ी खंभा, मगरमुंही, असांड, लाड़ी को जोडऩे के लिए लोहे की कील बनाई जाती है। रथ के विभिन्न हिस्सों और तीन भागों में तैयार चक्के को आपस में जोडऩे के लिए लोहार पारंपरिक औजारों से क्लैंप तैयार करते हैं इसे जोकी कहा जाता है। चक्के की धुरी पर बने छेद में लोहे की पट्टे को रिंग का आकार देकर चक्के के बीच में डाला जाता है। 8 चक्कों के रथ निर्माण में लगभग 3 क्विंटल लोहे का उपयोग किया जाता है। भागीरथी ने बताया कि सिरहासार चौक में पुराने दशहरे के रथ के बीच इस पत्थर पर ही दशहरे की कील और एक्सल की पट्टी बनती है, स्थानीय ग्रामीण इस पत्थर को जंतरवाही के नाम से जानते हैं। यह पत्थर कर्मकारों (लोहार) की आराध्य देवी भी है। भागीरथी ने आज सूअर और बकरे की बलि देकर जंतरवाही की पूजा की। अब लोहार दशहरे में अपनी भागीदारी निभाएंगे। आज से रथ के लिए कील, गढदा (एक्सल की पट्टी) बनाने का काम शुरू होगा। भागीरथी बताते हैं कि रियासतकाल से ही कर्मकार इसी पत्थर पर रथ के लिए औजार बनाते आए हैं। बस्तर के कर्मकार इसे सबसे बड़ी देवी के तौर पर पूजते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

