खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज शनिवार को एक दिवसिय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। जगदलपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दाैरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालनी चाहिए, इन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश की जनता को ठगा है। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस के गठन काल और देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस लोगों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में पिछले पांच सालों तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगने, धोखा देने और लूटने का काम किया है। कांग्रेस को अन्याय करने की आदत रही है। न्याय यात्रा उनके लिए शोभा नहीं देती है, उन्हें तो माफी यात्रा निकालनी चाहिए। उन्हाेने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने पर विचार कर निर्णय देने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट आते ही उस पर विचार करके सरकार शीघ्र ही निर्णय लेगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर संभाग के सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कामों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने कहा। लोक निर्माण विभाग के बस्तर संभाग के सभी जिलों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए। विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता केके पीपरी भी समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

