खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के जनपद पंचायत बकावण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत मालगांव के लेम्पस की वार्षिक आमसभा की बैठक आज शनिवार काे आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा, इरिकपाल, मालगांव, जुनावनी, कोहकापाल एवं गुमड़ेल के किसानों ने इस सभा में हिस्सा लिया जहां लेम्स के प्रबंधक लिंगराज पाण्डे ने विगत एक वर्ष में हुए लेखा-जोखा एवं आय-व्यय की विस्तृत जानकारी किसानों को पढ़कर सुनाया।
आमसभा के दौरान सभी किसानों की सहमति से ग्राम पंचायत करीतगांव में लेम्पस सोसायटी का नया शाखा खोलने की मांग रखी गई है। वहीं इस क्षेत्र के जनपद पंचायत बकावण्ड के वरिष्ठ सहकारी कर्मी एवं शाखा प्रबंधक बजावण्ड सुर्यवंशी के द्वारा सरकार एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाये जा रहे किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी से किसानों को अवगत कराया । बजावण्ड के बैक मैनेजर सुर्यवंशी ने किसानों के समस्याओं का निराकरण त्वरित करने की बात कही है।
इस अवसर पर में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडे ने कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने हेतु सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वार्षिक आमसभा के दाैरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री वेद प्रकाश पाण्डे, आरएसएस क्षेत्र प्रमुख हेमंत पाण्डे, लेम्पस अध्यक्ष मंगल, जिला केन्द्रीय बैंक प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद पांडे सहित बड़ी संख्या में किसान माैजूद थे।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

