Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क

    November 27, 2026

    दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
    • दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
    • डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
    • अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
    • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आईडीएफसी लिमिटेड के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का विलय सफलतापूर्वक हुआ पूरा
    बिज़नेस

    आईडीएफसी लिमिटेड के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का विलय सफलतापूर्वक हुआ पूरा

    adminBy adminSeptember 28, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा आज बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान, बैंक ने घोषणा की कि उसने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय पूरा कर लिया है। यह घोषणा शेयरधारकों और नियामकों से सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद की गई, और 1 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगी।
    विलय के परिणामस्वरूप, आईडीएफसी लिमिटेड के प्रत्येक 100 इक्विटी शेयर्स के लिए बैंक के 155 इक्विटी शेयर्स आवंटित किए जाएँगे। यह आवंटन उन शेयरधारकों पर लागू होता है, जिनके पास रिकॉर्ड तिथि, 10 अक्टूबर, 2024 तक आईडीएफसी लिमिटेड के शेयर्स हैं। उम्मीद है कि नियामक प्रक्रियाओं और मंजूरी के अधीन, शेयर्स 31 अक्टूबर, 2024 को या उससे पहले आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को जमा कर दिए जाएँगे।
    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के विलय के निम्नलिखित लाभ हैं:
    सरल कॉर्पोरेट संरचना: विलय के बाद, बैंक के पास बिना किसी होल्डिंग कंपनी के एक सरल कॉर्पोरेट संरचना होगी।
    सरल शेयरहोल्डिंग संरचना: शेयरहोल्डिंग संरचना भारत के अन्य शीर्ष निजी बैंकों के समान होगी, जिसमें कोई प्रवर्तक हिस्सेदारी नहीं होगी। बैंक पेशेवर रूप से प्रबंधित संस्थान बना रहेगा।
    नकद और नकद समकक्ष: विलय के तहत, लगभग 600 करोड़ रुपए नकद और नकद समकक्ष बैंक को हस्तांतरित किए जाएँगे।
    बकाया चुकता शेयर्स में कमी: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में रखे गए आईडीएफसी लिमिटेड के 2,64,64,38,348 इक्विटी शेयर्स रद्द कर दिए जाएँगे। बदले में, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहमत स्वैप रेश्यो के अनुसार आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को 2,47,99,75,876 नए इक्विटी शेयर्स जारी करेगा। इस प्रकार, बैंक की चुकता शेयर पूँजी में 16,64,62,472 इक्विटी शेयर्स की कमी होगी। इसके परिणामस्वरूप, लेनदेन के बाद बैंक की चुकता पूँजी 7,48,27,31,991 शेयर्स से घटकर 7,31,62,69,519 इक्विटी शेयर्स हो जाएगी।.
    लाभांश का भुगतान करने के लिए पात्र: बैंक को अपने शुरुआती वर्षों में कुछ मुख्य कारणों के चलते नुकसान का सामना करना पड़ा था, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेट लोन और गुडविल राइट-ऑफ जैसे मुद्दे शामिल थे। इससे शेयरधारकों को लाभांश देने की बैंक की क्षमता सीमित हो रही थी। विलय योजना के तहत, संचित घाटे को बैंक के प्रतिभूति प्रीमियम खाते से समायोजित किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, अब बैंक भविष्य में लाभांश देने पर विचार कर सकेगा।
    नियामक अनुपालनों को सरल और सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।
    भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दशकों में देश में कई अवसर उत्पन्न होंगे। बैंक के पास बेहतर क्षमताओं और एक मजबूत ब्रांड के साथ-साथ एक सरल शेयरहोल्डिंग और कॉर्पोरेट संरचना है। भारत द्वारा प्रदान किए जाने वाले महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाने के लिए बैंक बेहतर स्थिति में है। एक यूनिवर्सल बैंक के रूप में, यह अपने ग्राहकों को विभिन्न सेवाएँ प्रदान करता है, जो इसे इस गतिशील वातावरण में विकास के लिए तैयार करता है।
    विलय के बारे में बोलते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री वैद्यनाथन ने कहा,
    “आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड के बीच आज विलय की जो घोषणा की गई है, वह दो वर्षों की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। मैं आईडीएफसी लिमिटेड का आभारी हूँ कि उन्होंने पूरी संरचना को सरल बनाने, चुनौतियों से निपटने और विलय को संभव बनाने के लिए महत्वपूर्ण सहायक चर्चाएँ कीं। मैं सभी नियामक प्राधिकरणों को उनके महान मार्गदर्शन और समर्थन के लिए भी धन्यवाद् देता हूँ, जिससे इस विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिली।
    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास अब बिना किसी प्रमोटर होल्डिंग के एक सरल कॉर्पोरेट संरचना होगी। बैंक ऑफ अमेरिका, जेपी मॉर्गन, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे सभी ग्लोबल कॉर्पोरेशंस पेशेवर संस्थान हैं, जिनमें कोई प्रमोटर हिस्सेदारी नहीं है। इसी तरह, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी खुद को उनकी तरह एक स्थायी संस्थान के रूप में स्थापित कर सकता है। इस लिहाज से यह विलय बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
    वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 30-35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। उम्मीद है कि इससे बैंकिंग के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न होंगे। विशेष रूप से, आगामी 20 वर्षों में भारतीय क्रेडिट बाजार में 15 गुना वृद्धि होने की उम्मीद है। छोटे आधार वाले शुरुआती चरण के बैंक के रूप में, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस वृद्धि पर काम करने के लिए बेहतर स्थिति में है।
    भारतीय अर्थव्यवस्था के विस्तार से क्रेडिट वृद्धि के अलावा व्यापार वित्त, विदेशी मुद्रा, लेनदेन बैंकिंग और नकदी प्रबंधन में भी अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, समृद्धि की राह पर आगे बढ़ने के साथ भारत के धन प्रबंधन उद्योग में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने विगत कुछ वर्षों में प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 18,000 करोड़ रुपए से अधिक और सालाना 50% से अधिक की वृद्धि के साथ इस क्षेत्र में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित की है।
    विगत पाँच वर्षों में, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एक उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, बैंकिंग के लिए एक नैतिक दृष्टिकोण, डिजिटलीकरण व टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान और समाज की बेहतरी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाई है। हमारा मानना ​​है कि ये महत्वपूर्ण बिंदु आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को भविष्य में विश्व स्तरीय बैंक के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क

    By Khabar WorldNovember 27, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारिश का दौर थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड ने रफ्तार पकड़…

    दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर

    November 27, 2026

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क

    November 27, 2026

    दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर

    November 27, 2026

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.