खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कांग्रेस राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कॉंग्रेस की रीतिनीति व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कॉंग्रेस का दामन थामा, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर कॉंग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई।
इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा, छत्तीसगढ़ की साय सरकार सिर्फ महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 महीनों की सरकार में महिला अपराध की बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। सामुहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसे विभिन्न घटनाओं से महिलाएं परेशान हो चुकी है। मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं। पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि, सरकार महिला अपराध घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घरेलू गृहणियांओं को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगीं रहती है। बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

