खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर के व्यस्ततम व घनी आबादी के क्षेत्रों को इलेक्ट्रिक के खुले तारों से निज़ात दिलाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित अंडर ग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। सीएसपीडीसीएल के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 7 प्रमुख मार्गों से ओव्हर हेड तारों को हटाकर अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया है।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा के अनुसार घनी बस्तियों में ओव्हर हेड तारों का जाल एक बड़ी समस्या थी। इससे जहां बिजली चोरी की शिकायतें आम थी, वहीं इन तारों की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनीं रहती थी। खुले तारों से शहर के मार्गों की सुंदरता भी प्रभावित होती थी। इसे देखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पुरानी बसाहट के क्षेत्रों को चिन्हित कर 7 मार्गों में बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने का कार्य किया। सीएसपीडीसीएल के सहयोग से बूढ़ेश्वर मंदिर से पुरानी बस्ती, लाखे नगर से आमापारा, मालवीय रोड पर बिजली के तारों को भूमिगत किया गया है। इसी तरह रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा मालवीय रोड-ओ.सी.एम. चौक-दरगाह, मालवीय रोड-जयस्तंभ-फाफाडीह, कालीबाड़ी-बिजली ऑफिस चौक-नगर निगम मुख्यालय मार्ग में केबल अंडर ग्राउंड किए गए है।
उन्होंने बताया कि अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य के पूर्ण हो जाने से बिजली चोरी की शिकायतें दूर होंगी और ओव्हर हेड बिजली के तारों की वजह से होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

