खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में 23 सितंबर सोमवार से अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगता का शुभारंभ हो चुका है। 2024-25 की मेजबानी छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही है। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि SI भर्ती का रुका हुआ रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।
विजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय SI भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। उस सरकार ने 4 साल तक रिजल्ट को रोके रखा। अब भाजपा की सरकार आई है। रिजल्ट के लिए शासन स्तर पर बातचीत जारी है। जल्द ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। समय पूछने पर उन्होंने कहा कि जब 4 साल इंतजार किए हैं तो थोड़ा समय और इंतजार कर लें।
दरअसल, विजय शर्मा अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगता शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए इतने बड़े आयोजन की मेजबानी करना गौरव की बात है। आयोजन में देशभर से अलग अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1500 से अधिक खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। ये आयोजन पूरी खेल भवना और भाईचारे के साथ हो इसके लिए प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई में मार्च पास्ट और शपथ दिलाकर AIPWC 2024-25 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

