khabarworld24.-जगदलपुर । बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बास्तानार घाट में CRPF जवानों से भरा एक ट्रक पलट गया है। हालांकि, इस घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है। अन्य को मामूली छोट है। बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट में हादसा हुआ है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने बताया कि ये सारे CRPF के जवान हैं। सभी बारसूर जा रहे थे इसी दौरान ट्रक बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी खबर मिलते ही बस्तर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने बताया कि हमें भी हादसे की खबर मिली थी। गीदम थानेदार धनंजय सिन्हा समेत अन्य जवानों को मौके के लिए निकाला गया है। सभी जवान ठीक हैं। कुछ को चोट आई है।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

