khabarworld24.-कबीरधाम। जिले के लोहारीडीह गांव में शनिवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंचे। सभी ने सबसे पहले जेल में मृत हुए प्रशांत साहू के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी मां को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जारी किए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू के घर भी सभी मंत्रियों वरिष्ठ नेताओं अधिकारियों का जाना हुआ, उनके बच्चों को आश्वासन दिया। वहीं आगजनी स्थल का निरीक्षण कर मृतक रघुनाथ साहू के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस तरह आधी रात तक तीनों पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात करते रहे, उन्हें सांत्वना दी, आश्वस्त किया उचित न्याय के लिए। डिप्टी सीएम अरूण साव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लोहारीडीह के सभी पीडि़त परिवार से मुलाकात की है। सभी की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और निर्दोष व्यक्ति को परेशानी ना हो। पीडि़तों ने भी कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहारीडीह मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के इतिहास में बड़ी कार्रवाई की है। यहां के कलेक्टर और एसपी को हटाया गया है। एएसपी समेत तीन लोगों को निलंबित किया और रेंगाखार थाने का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

