khabarworld24.- बिलासपुर। थाना कोटा ने ग्राम लमकेना में दो घरों से 12 लाख रुपए मूल्य की अवैध सागौन और साल की लकड़ी तथा फर्नीचर जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली कि संजय खांडे और सुरेश खांडे अपने घर में अवैध तरीके से इमारती लकड़ी जमा कर रहे हैं। इस पर कोटा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के घरों में छापा मारा।
सुरेश खांडे के घर से 7 लाख रुपए मूल्य की 107 नग सागौन, साल की लकड़ियां, और सागौन से बने फर्नीचर (कुर्सी, सोफा, टी टेबल) बरामद किए गए। वहीं, संजय खांडे के घर से 5 लाख रुपए मूल्य की 166 नग सागौन और साल की लकड़ी जब्त की गई। जब्त किए गए सामान को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा, आरक्षक भोप सिंह साहू, संतोष श्रीवास, अजय सोनी और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया शामिल थे।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

