khabarworld24.- दुर्ग । नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त बजरंग दुबे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को निगम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वे दुर्ग जिले में अतिरिक्त कलेक्टर भी हैं। इसके साथ ही उन्हें भिलाई निगम के आयुक्त का प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले भिलाई निगम में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी और भिलाई नगर निगम कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव थे, जिन्हें प्रमोशन देकर सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। उनके सुकमा जाने के बाद भिलाई निगम में आयुक्त नहीं थे। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को आयुक्त का प्रभार दिया गया था। आयुक्त बजरंग दुबे का निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

