khabarworld24.-जगदलपुर । बस्तर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब राजधानी रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आज (21 सितंबर) से पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है। संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ के.जे. श्रीनिवासा, बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया है।
दरअसल, पिछले कई सालों से बस्तर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मांग चल रही थी। साल 2019 में इसके लिए मंजूरी भी मिल गई थी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक पुरानी बिल्डिंग को 17 लाख 45 हजार रूपए खर्च कर रिनोवेट कर चमकाया गया। सालभर पहले बिल्डिंग बनकर तैयार थी। जिसमें पासपोर्ट कार्यालय का पूरा सेटअप तैयार किया गया है। इसके साथ ही टेक्निकल कारणों की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए लगभग साल 2019 से अब तक का वक्त लग गया। पासपोर्ट ऑफिस के लिए जिस नेटवर्क का इस्तेमाल होना था उस कंपनी की तरफ से भी कोई क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा था। लेकिन बाद में दूसरी कंपनी की टेक्निकल टीम ने यहां आकर सर्वे का काम पूरा किया था। अब नेटवर्क की भी व्यवस्था भी हो गई है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

