khabarworld24.-दुर्ग । जिले में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर लाश को बोरी में डाल कर रख दिया था। आरोपी ने घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप भवन के पीछे झुग्गी बस्ती का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम आरती गोड़ (32) है। वहीं पत्नी का नाम संजय गोड़ (36) है। दोनों के बीच गुरुवार रात को विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति गुस्से में आ गया। पत्नी को मार डाला। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता गणेश विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पति पर शक हुआ।
थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी संजय गोड़ अपने ससुराल में रहता था। वह रुआबांधा बस्ती का रहने वाला है। 11 साल पहले इसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसका एक बच्चा है, जबकि आरती से उसके दो बच्चे हैं। संजय के दोनों बड़े बच्चे दादा-दादी के पास रुआबांधा में रहते हैं, जबकि 3 साल के छोटे बच्चों के साथ वह अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

